15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइगर के रुप में दिखेगा सलमान का एक्शन, टाइगर 3 करने लगा ट्रेंड

टाइगर के रुप में दिखेगा सलमान का एक्शन, टाइगर 3 करने लगा ट्रेंड

less than 1 minute read
Google source verification
टाइगर के रुप में दिखेगा सलमान का एक्शन, टाइगर 3 करने लगा ट्रेंड

टाइगर के रुप में दिखेगा सलमान का एक्शन, टाइगर 3 करने लगा ट्रेंड

सलमान खान के फैंस को जल्द ही अपने भाईजान की जोरदार एक्शन से भरपूर फिल्म देखने को मिलेगी। क्योंकि एक था टाइगर के करीब तीन साल बाद टाइगर 3 अचानक ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा है। बॉलीवुड अभिनेता और हर युवाओं की पसंद सलमान खान अपनी एक्शन फिल्मों और बेहतरीन डायलॉगों को लेकर प्रसिद्ध है। उनकी फिल्म हर आयु वर्ग के लोगों का दिल जीत लेती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर टाइगर 3 को लेकर फैंस में काफी उत्साह नजर आ रहा है।

आपको जानकारी होगी कि एक था टाइगर फ्रेंचाइजी सलमान खान की बड़ी फिल्मों में शुमार है। साल 2012 से शुरू हुआ सलमान खान का यह सफर 2017 में टाइगर जिंदा के साथ ओर भी बेहतर हो गया। अब सुनने में आ रहा है कि फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनने जा रहा है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई है लेकिन ट्विटर पर Tiger3 ट्रेंड कर रहा है। इस कारण फैंस को पूरी उम्मीद है कि 2022 में उन्हें सलमान खान से बड़ी सौगात मिलने वाली है। ऐसे में फैंस अपनी इस खुशी का इजहार सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।


सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है 'सलमान खान ऐसी फिल्में डिजर्व करते हैं। सलमान टाइगर के रूप में जोरदार वापसी करेंगे'। दूसरे यूजर ने लिखा कि 'हमे किक 2 के बाद तुरंत टाइगर 3 चाहिए'। इस प्रकार टाइगर 3 को लेकर फैंस काफी उत्सुक हो गए हैं।