
Sangeeth Sivan died in Mumbai on May 8
भारतीय फिल्म उद्योग और परिवार के सदस्यों ने डायरेक्टर संगीत सिवन को भावभीनी विदाई दी। सिवन का 8 मई को मुंबई में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को ओशिवारा श्मशान में किया गया।
संगीत सिवन के अंतिम संस्कार में अनुपम खेर, फरदीन खान, रितेश देशमुख, तुषार कपूर और जायद खान जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। संगीत सिवन के भाई संजीव सिवन के अनुसार, ‘क्या कूल है हम’ के डायरेक्टर का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था और बुधवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ इसके कारण उनकी जान चली गई। संगीत सिवन के निधन के बारे में जानने के बाद कई लोगों ने उन्हें अंतिम सम्मान देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
संगीत को याद करते हुए अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्हें दिवंगत डायरेक्टर के साथ अपनी दोस्ती को याद करते हुए भावुक होते देखा जा सकता है। "मेरे अच्छे और प्यारे दोस्त और मेरी तीन फिल्मों के निर्देशक संगीतसिवन ने समय से पहले हम सभी को छोड़ दिया। वह न केवल एक अच्छे निर्देशक थे, बल्कि वह एक महान इंसान भी थे। मैं हमेशा उनकी गर्मजोशी और उनकी हंसी को याद करूंगा। अलविदा मेरे दोस्त खेर ने लिखा, आपने अपने व्यक्तित्व और अपनी फिल्मों से लोगों का खूब मनोरंजन किया है।”
Published on:
10 May 2024 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
