12 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी संग पार्टी में हंसी-मजाक करते दिखे सलमान खान, वीडियो हुआ वायरल

Salman-Sangeeta: शनिवार की शाम यानी 23 अप्रैल को सलमान खान की बहन अर्पिता खान (Salman Khan Sister Arpita Khan) और उनके एक्टर पति आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने एक ग्रैंड ईद पार्टी रखी थी, जिसमें हस्तियों का जमावड़ा लगा। इस दौरान भाईजान भी पहुंचे थे। एब इस पार्टी से उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Apr 24, 2023

salman khan

salman khan

Salman-Sangeeta: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ईद के मौके पर भाईजान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। वहीं भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा ने ईद के मौके पर एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों से शिरकत की थी। इस पार्टी में सभी सेलेब्स एक से बढ़कर एक लुक्स में पहुंचे थे। पार्टी से सेलेब्स के लुक जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब इसी पार्टी से भाईजान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है, जिसमें वो संगीता बिजलानी संग नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Pregnant हैं Katrina Kaif !

वायरल हो रहे वीडियो में सलमान और उनके बीच एक खास बॉन्डिंग नजर आ रही है। वीडियो में दोनों हंसी-मजाक करते नजर आ रहे है। वीडियो में भाईजान कुछ बात कह रहे हैं और उस पर संगीता उनके मुंह को बंद कराने की कोशिश कर रही हैं। उनके चेहरे पर अपना हाथ रख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

एक ने कहा- इनकी ही वजह से सलमान खान ने आज तक शादी नहीं की।

एक यूजर ने लिखा- पुराना प्यार।

संगीता बिजलानी और सलमान खान आज भी अच्छे दोस्त हैं। संगीता को सुपरस्टार की हर फैमिली गैदरिंग में भी देखा जाता है। पिछले दिनों दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें सलमान को अभिनेत्री का माथा चूमते देखा गया था।

एक समय पर सलमान और संगीते के प्यार के किस्से पूरी इंडस्ट्री में मशहूर थे। संगीता बिजलानी (Sangeeta Bijlani) और सलमान खान ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक डेट किया था। ये दोनों शादी भी करने जा रहे थे। कहा ये भी जाता है कि कार्ड्स तक छप गए थे। ऐसा दावा किया जाता है। मगर बाद में संगीता ने सलमान से इस रिश्ते को खत्म कर दिया था।

यह भी पढ़ें- करण जौहर की वजह से हुआ था केएल राहुल-हार्दिक पांड्या विवाद?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग