पिछले कुछ महीनों से सानिया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से साल 2010 में शादी की थी, लेकिन हाल ही में उनका तलाक हो गया है। शोएब मलिक अब तीसरी शादी कर चुके हैं और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। वहीं, सानिया अपने बेटे के साथ अपने जीवन में मूव-ऑन कर रही हैं।