6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माधुरी दीक्षित के हां करते ही संजय दत्त ने छोड़ दी यह फिल्म

अब इस फिल्म में संजय दत्त की जगह अनिल कपूर नजर आ सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 29 Mar 2018, 1:07 PM IST

Madhuri and sanjay dutt

Madhuri and sanjay dutt

हाल में खबर थी कि श्रीदेवी जिस फिल्म में काम करने वाली थी, उसमें अब उनकी जगह माधुरी दीक्षित नजर आएंगी। जाह्नवी कपूर ने भी इस बात की पुष्टि अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर की थी। फिल्म का नाम पहले 'शिद्दत' बताया जा रहा था। लेकिन अब इस फिल्म का नाम बदला जा सकता है। हाल में करण जौहर ने कहा कि अभिषेक वर्मन की जिस फिल्म में माधुरी काम कर रही है, उसका नाम 'शिद्दत' नहीं है। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट के नए नाम की घोषणा नहीं की है।

ये स्टार्स भी हैं इस फिल्म में:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित के अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट , सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे। साथ ही अभिनेता संजय दत्त का नाम भी इस फिल्म के लिए सामने आ रहा था।
माधुरी ने की हां तो संजय दत्त ने छोडी फिल्म:
बताया जा रहा है कि संजय दत्त ने अब इस फिल्म से दूरी बना ली है। रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी के देहांत के बाद जब इस प्रोजेक्ट के लिए माधुरी को अप्रोच किया गया और उन्होंने इसके लिए हां कर दी तो संजय दत्त ने इस प्रोजेक्ट से विदा ले ली।

संजय दत्त की जगह नजर आ सकते हैं अनिल कपूर:
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार अब इस फिल्म में संजय दत्त की जगह अनिल कपूर नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी काफी समय बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।

संजय-माधुरी की जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित थे फैन:

जब मीडिया में खबर आई थी कि संजय दत्त और माधुरी इस फिल्म में साथ दिखाई देंगे तो फैन्स काफी खुश हो गए थे। उनके फैन्स खुश थे कि यह जोड़ी लंबे समय बाद पर्दे पर फिर साथ दिखाई देगी।