
20 सालों में पूरी तरह बदल गए 'मुन्नाभाई MBBS' के 'स्वामी', ये फोटो देख आप भी पहचान नहीं पाएंगे
साल 2003 में रिलीज़ हुई संजय दत्त की फिल्म 'मु्न्नाभाई एमबीबीएस' बॉलीवुड की सबसे हिट और यादगार फिल्मों में से एक है। यह एक ऐसी एवरग्रीन फिल्म है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म के सभी किरदारों को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। फिल्म में 'स्वामी' का किरदार खुर्शीद लॉयर ने निभाया था।
आपको याद होगा कि फिल्म में दिखने वाले दुबले पतले स्वामी का इन्ट्रो भाई यानी संजय दत्त तब लेते हैं जब वह हॉस्टल में रहने के लिए जाते हैं। वायरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा पेज से स्वामी यानी खुर्शीद लायर की कुछ नई फोटोज शेयर की गई हैं, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं।
संजय दत्ता के दोस्त का किरदार निभाने वाले दुबले पतले स्वामी 17 सालों में बहुत बदल गए हैं। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि इतने सालों में स्वामी का लुक पूरी तरह बदल गया है। स्वामी चेहरे से उनकी उम्र साफ झलक रही है। फैंस भी खुर्शीद की ये तस्वीरें देख हैरान हैं।
स्टार फोटोग्राफर विरल भयानी ने उनकी कुछ फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘एक्टर खुर्शीद लॉयर ने तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बने वेब शो ‘द ग्रेट इंडियन मर्डर’ से 4 साल बाद वापसी की है। दर्शक निश्चित रूप से उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।’
द ग्रेट इंडियन मर्डर में खुर्शीद ने एक मनोचिकित्सक मिस्टर दीवान की भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह ससुराल गेंदा फूल, बा बहू और बेबी, शरत जैसे टीवी धारावाहिकों का भी हिस्सा रहे हैं और कुछ साल पहले आखिरी बार निमकी मुखिया में देखे गए थे।
यह भी पढ़ें: कियारा को अकेले खिंचवानी पड़ीं फोटोज क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा संभालते रह गए इस एक्ट्रेस की ड्रेस
खुर्शीद लॉयर की तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स ने इस पर ताबड़तोड़ अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "स्वामी का रोल मस्त था"। वहीं कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स मुन्ना और स्वामी का डायलॉग लिखते हुए भी देखे गए।
यह भी पढ़ें: जानिए क्या करता है 'Action' के 'School Time Shoes' के एड में नजर आने वाला 90 के दशक का ये चाइल्ड आर्टिस्ट
Published on:
14 Mar 2022 04:37 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
