बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शुमार एक्टर संजय दत्त देशभर में अपने अंदाज के कारण जानें जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक्शन फिल्म के अलावा, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांटिक जैसी लगभग सभी फिल्में की है। संजय को 'संजू बाबा' और 'मुन्ना भाई' नाम से भी जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव रहा जो उनकी बायोपिक 'संजू' में देखने को मिला। फिल्म 'संजू' ने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड भी तोड़ दिए और इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। बाबा ने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत पिता की फिल्म 'रेशमा और शेरा' से बाल कलाकार के रुप में की थी। वैसे तो संजय दत्त ने कई फिल्में की हैं लेकिन हिंदी सिनेमा में संजय के कॅरियर की टर्निंग प्वाइंट फिल्म 'खलनायक' मानी जाती है। तो आइए जानते हैं 'खलनायक' कैसे उनके जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट बनीं।