बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त नि:संदेह इंडस्ट्री के उम्दा कलाकारों में से एक है। इंडस्ट्री में उनको 'नाम', 'खलनायक', 'वास्तव' और 'मुन्नाभाई' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता हैं। बॉलीवुड में उनका उतार-चढ़ाव भरा कॅरियर होने के बावजूद यह 58 वर्षीय अभिनेता आज भी हर फिल्ममेकर के फेवरेट अभिनेता हैं। इस साल संजू एक या दो नहीं बल्कि छह फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते नजर आएंगे। इन फिल्मों से पता चलता है संजय दत्त की इंडस्ट्री में कितनी वैल्यू है। वहीं सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान की एक या दो फिल्में ही इस साल रिलीज होंगी। ऐसे में कह सकते हैं कि इस वर्ष सिल्वर स्क्रीन पर संजय दत्त का ही राज होगा। आइए जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में....