
Sanjay Dutt Weak viral Photo
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों लंग कैंसर (Lung Cancer) से जूझ रहे हैं। बाबा के फैंस को उनकी चिंता लगातार लगी रहती हैं। हाल ही में संजय की अस्पताल से एक फोटो सामने आई थी जिसमें वो डॉक्टर के साथ खड़े हुए थे। संजय की ये तस्वीर देख फैंस के होश उड़ गए थे क्योंकि वो इसमें बेहद ही कमजोर नजर आ रहे थे। फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगना शुरू कर दिया। वहीं इसी बीच संजय की दूसरी फोटो वायरल (Sanjay Dutt viral photo) हो रही है। इस वायरल तस्वीर में भी संजय बहुत ही कमजोर लग (Sanjay Dutt weak) रहे हैं। संजय की फिट बॉडी के बाद उनको ऐसी हालत में देखना फैंस को बहुत परेशान कर रहा है।
संजय दत्त की वायरल फोटो में वो एक चेयर पर बैठकर मोबाइल चलाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। इस फोटो में उनकी गिरती हुई सेहत साफ देखी जा सकती है। संजय को इस हाल में देख उनके फैंस बहुत मायूस हो गए हैं। वो उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by 👑Bollywood FeVer👑 (@bollywoodfevertv) on
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो संजय का दो महीनों के अंदर लगभग 20 किलो वजन कम हो गया है। संजय के लंग कैंसर के पहले फेज का ट्रीटमेंट पूरा हो चुका है। बता दें कि संजय की इतनी कमजोर सेहत के पीछे उनकी कीमोथेरेपी है। संजय के कैंसर इलाज में की जाने वाली कीमोथेरेपी का असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि संजय कुछ दिनों पहले ही दुबई से लौटे हैं। दुबई में संजय अपनी पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे। उसके बाद संजय वापस मुंबई लौट आए हैं। उनका इलाज कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। वहीं संजय की इस कमजोर सेहत का असर उनकी फिल्मों पर भी पड़ सकता है। वो अपनी कई फिल्मों की शूटिंग को कैंसर के कारण पूरा नहीं कर पाए। हालांकि संजय के लिए इतनी कमजोर सेहत के साथ वापस से शूटिंग करना बेहद मुश्किल होगा।
Published on:
06 Oct 2020 09:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
