
sapana chaudhary
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली हरियाणवी डांसर और बिग बॉस-11 फेम सपना चौधरी ने एक बार फिर सोशल मीडिया में बवाल मचा दिया। वैसे सपना का हर स्टंट फेम बटोरने वाला ही होता है, लेकिन ये क्या इस बार उनके साथ एक और नाम जुड़ गया है। आपको बता दें कि इस बार सपना के साथ बिग बॉस—11 की कंटेस्टेंट और मॉडल बेनाफ्शा सूनावाला का नाम भी काफी चर्चा में है।
फिलहाल ये दोनों शो से बाहर हो चुकी हैं लेकिन अभी भी सुर्खियां बटोरने में पीछे नहीं हैं। बेनाफ्शा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे सपना चौधरी के साथ हरियाणवी गाने में जमकर ठुमके लगा रहीं है।
वायरल हो रहे इसे डांस के वियोडिया को काफी पंसद किया जा रहा है। बेनाफ्शा सूनावाला ने इस पोस्ट के साथ लिखाती हैं कि उनको सपना चौधरी बहुत पसंद हैं। साथ ही एक साथ ही अलग अंदाज में डांस कर पॉजिटिविटी महसूस कर रही हैं।
बेनाफ्शा ने बताया कि यह वह सपना से मिलने दिल्ली गई थी। तभी दोनों ने उन्होंने और सपना ने मिलकर हरियाणवी गाने पर डांस किया। वो बता रही हैं सपना से मिलकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उनके डांस को देख उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके साथ ही दोनों ने कई फोटो भी क्लिक किए। उनकी एक फोटो जिसमें वह सपना की गोद में हैं। अपनी फोटो के साथ बेनाफ्शा लिखती हैं: "हरियाणा की शान, और मेरी जान!! देखो किससे मिली! आई लव लव लव लव लव यू सप्पू. बैन लव्स यू."
खैर बिग बॉस के घर में न सही यह दोस्ती घर के बाहर तो दिख रही है। इन दोनों कंटेस्टेंट का बिग बॉस में सिक्का कुछ खास जम नहीं पाया। इसलिए ये जल्दी ही बाहर हो गई। चलिए वहां जाने का एक फायदा तो बेनाफ्शा को मिला। लोग इनके नाम से वाकिफ तो हो गए और जब सपना चौधरी का साथ मिल गया तो अब सुर्खियों में आना तो बना ही रहेगा।
A post shared by Big Boss 11 (@bigboss11latest.news) on
Published on:
23 Dec 2017 05:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
