24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपना चौधरी ने दुल्हन बन गाया ‘रोटियां के टोटे हो जाएंगे तने’, 4 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा वीडियो

लॉकडाउन के बीच वायरल हुआ हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का ये डांस वीडियो....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

May 23, 2020

sapna choudhary

sapna choudhary

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) देश ही नहीं बल्कि मनोरंजन इंडस्ट्री का भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। उनके गानों पर बच्चे तो बच्चे, बुजुर्ग पर मटकने को मजबूर हो जाते हैं। हरियाणा में देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary Dance Video) के डांस को देखने के लिए लोग दूर—दूर से पहुंचते हैं। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो को प्रशंसक खूब पसंद करते हैं।

लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर लोग सपना चौधरी के डांस वीडियो खूब देखे जा रहे हैं। इस समय लॉकडाउन के बीच सपना कोई नया स्टेज शो तो नहीं कर पा रही हैं, सोशल मीडिया पर उनके पुराने गानें खूब वायरल हो रहे है। इस बीच उनका एक पुराना डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं- रोटियां के टोटे (Rotiya Ke Tote)।

इस म्यूजिक वीडियो में सपना दुल्हन के जोड़े मेंन जर आ रही हैं। लेकिन उनके ऑनस्क्रीन पति सपना के काले रंग की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते और सुहागरात मनाने से मना कर देते हैं। जिसके बाद से सपना नाराज होने की बजाय एक धमकी भरे अंदाज में उनके लिए ये गाना गाती हैं।

इस हरियाणवी सॉनग को कविता साबु ने गाया है और इस गाने के बोल नवीन ने लिखे हैं। इसे सपना चौधरी ने हरियाणवी एक्टर मेहर रिस्की पर फिल्माया गया है। गाने को डायरेक्ट फरिश्ता ने किया है। सपना चौधरी के हरियाण्वी गाना 'रोटियां के टोटे' का वीडियो यूट्यूब पर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाने वाला सॉन्ग है। इस सॉन्ग को अब तक यूट्यूब पर 4 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं।