3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सारा अली खान और जान्हवी कपूर की धार्मिक यात्रा, साथ में किए केदारनाथ धाम के दर्शन

सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने साथ में उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए हैं। सोशल मीडिया पर केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ की जान्हवी और सारा की फोटोज वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों की गहरी दोस्ती साफ देखी जा सकती है।
2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Nov 01, 2021

sara_ali_khan.jpg

sara ali khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दो बड़ी स्टार किड्स सारा अली खान और जान्हवी कपूर अब सक्सेसफुल एकट्रेसेस बन गई हैं। दोनों ने लगभग एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐसे में दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है। दोनों साथ में वर्कआउट भी करती हैं। लेकिन अब दोनों ने साथ में धार्मिक यात्रा की है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

दरअसल, सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने साथ में उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए हैं। सोशल मीडिया पर केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ की जान्हवी और सारा की फोटोज वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में दोनों की गहरी दोस्ती साफ देखी जा सकती है। दोनों ने सर्दियों के कपड़े पहने हुए हैं। कभी केदारनाथ मंदिर के आगे तो कभी पीछे दोनों की कई तस्वीरें छाई हुई हैं।

इन तस्वीरों को सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। सारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, वहीं वापस आ गई हूं, जहां से इस सबकी शुरुआत हुई। बता दें कि सारा अली खान ने केदारनाथ फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म की शूटिंग केदारनाथ में ही हुई थी। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। अब सारा द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'वाह। इसे संस्कार कहते हैं। आप दोनों बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। भगवान आप दोनों का भला करे!'

हाल ही में सारा अली खान और जान्हवी कपूर रणवीर सिंह की द बिग पिक्चर शो में पहुंचे थे। यहां दोनों ने अपनी दोस्ती के बारे में बात की थी। जान्हवी ने सारा से अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए बताया कि सारा उस वक्त हीरोइन वाले नखरे कर रही थीं। रणवीर सिंह ने जान्हवी और सारा से पूछा कि वे दोस्त कैसे बने? जिसके जवाब में दोनों ने कहा कि कॉमन दोस्तों के जरिए दोनों मिले थे। हालांकि, बाद में जान्हवी को याद आया कि वो दोनों एक अवॉर्ड फंक्शन में मिले थे। जानह्वी कहती हैं कि उस वक्त हम बहुत छोटे थे। लेकिन मुझे आज भी याद है कि सारा अमृता आंटी से बार- बार नायिका वाले नखरे कर रही थी।