
सारा अली खान ने लगाई काली लिप्सटिक, उनकी ऐसी तस्वीर देख डर गए लोग, एक ने कहा- चूल्हे में मुंह डालकर आई है क्या...
बॅालीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया ( sara ali khan instagram ) पर वायरल होती रहती हैं। यूथ के बीच एक्ट्रेस अपनी ड्रेसिंग सेंस और स्टाइल को लेकर काफी पॅापुलर हैं। लेकिन कई बार उन्हें अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।
सारा इन दिनों अपनी कुछ दोस्तों के साथ विदेश में छुट्टियां मना रही हैं। इस दौरान की फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। एक फोटो में सारा ने काले रंग की लिप्सटिक लगा रखी है। लेकिन व्यूअर्स को उनकी एक फोटो खास पसंद नहीं आई। इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया,'भाग- भाग चुड़ैल आई।' वहीं दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते हुए लिखा,'चूल्हे में मुंह डालकर आई है क्या।'
अगर सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वह फिल्म 'आजकल' ( aaj kal ) और 'कुली नंबर 1' ( Coolie No 1 ) में नजर आएंगी। यह मूवीज अगले बड़े पर्दे पर साल रिलीज होंगी।
Published on:
22 Nov 2019 03:33 pm
