बीते तीन साल से अक्षय कुमार का करियर ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। आलम यह है कि 2021 में रिलीज 'सूर्यवंशी' के बाद सिनेमाघरों में उनकी 9 फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से 'OMG 2' को छोड़कर उनकी बाकी की 8 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं। यह दुखद ही है कि जहां 'सरफिरा' में एक्टर के काम की जमकर तारीफ हुई, लेकिन बावजूद इसके यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई है।