27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख खान का चोटिल चेहरा देख, लोगों को याद आई कटरीना की बर्थडे की सलमान के साथ हुई हाथापाई

शाहरुख खान की पुरानी फोटो हो रही है वायरल
less than 1 minute read
Google source verification
4e39567e-06f2-4804-8405-ba277ec4aa8f.jpeg

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ट्रोल होता रहता है। कब कौन सी फोटो या पोस्ट पर यूजर्स सेलेब्स की टांग खीचनें लग जाए, ये किसी को नहीं पता। अब हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ट्रोल हो गए। ट्रोलिंग की वजह बनी किंग खान की एक पुरानी तस्वीर। लोगों ने शाहरुख खान की फोटो पर इतने फनी कमेंट किए कि आप भी पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

यह भी पढ़ें: HBD Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की सलाना कमाई जान उड़ जाएंगे आपके होश, जानिए उनसे जुड़ी उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

दरअसल, फिल्मफेयर के आधिकारिक अकाउंट से 11 नवंबर की रात को एक फोटो पोस्ट किया गया। फोटो शाहरुख खान की एक फिल्म का सीन है जिसमें वो चोटिल नजर आ रहे हैं। चोट इतनी गहरी है कि उनकी आंख भी काली पड़ी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फिल्मफेयर ने कैप्शन में लिखा- 'फिल्म का नाम पहचानें?' इस पोस्ट के बाद कुछ लोग तो फिल्म का नाम बताने लगे। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी थे, जिन्होंने शाहरुख की इस तस्वीर पर फनी कमेंट करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: अमिताभ से लेकर अक्षय तक जिनकी पहली फिल्म रही बुरी तरह फ्लॉप, अब करते हैं बॉलीवुड पर राज

एक यूजर ने लिखा-न्यूयॉर्क एयरपोर्ट की फोटो। वहीं एक और यूजर ने लिखा- कटरीना की बर्थडे पार्टी, इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा- ठाकरे 2। बात करें फिल्मों की तो शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिसपॉन्स नहीं मिला। इस फिल्म शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी थीं। हालांकि इस फिल्म के बाद अभी तक शाहरुख की कोई नई फिल्म नहीं आई है।