17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्तिक आर्यन ने बताई अपनी संघर्ष की कहानी, इतने पापड़ बेलने के बाद मिली थी पहली फिल्म

कार्तिक आर्यन हुए कई बार रिजेक्ट कार्तिक की पहली फिल्म प्यार का पंचनामा थी      

2 min read
Google source verification
kartik_aryan_shahrukh_khan_.jpeg

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद कार्तिक आर्यन ने 'सोनू' और 'गुड्डू' बनकर लोगों का खूब दिल जीता है। अब उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं। लेकिन इस सफलता के पीछे कड़ा संघर्ष है। कार्तिक आर्यन आज जिस मुकाम पर हैं, यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। अपनी संघर्ष की कहानी खुद कार्तिक ने सोशल मीडिया ब्लॉग 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' में किया है।

कार्तिक आर्यन के मुताबिक, "मेरा जन्म ग्वालियर के छोटे से शहर में हुआ था. माता-पिता मेडिकल फील्ड में थे और मैं इंजीनियरिंग करने जा रहा था। लेकिन नौंवी कक्षा में, मैंने बाजीगर देखी और मैं जानता था कि मैं स्क्रीन के दूसरी तरफ रहना चाहता हूं। मैंने 12वीं तक ग्वालियर में पढ़ाई की, उसके बाद किस्मत से मुझे नवीं मुंबई में कॉलेज मिल गया और मैंने वहां होस्टल में रहना शुरू कर दिया। एक्टिंग लाइन में कोई कॉन्टेक्ट्स न होने की वजह से मैं फेसबुक पर 'एक्टर नीडेड' कीवर्ड्कस टाइप करता था।"

View this post on Instagram

Tomorrow 11 am 🤫 👫💃🏻

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

कार्तिक ने आगे बताया कि "ऑडिशन के लिए हफ्ते में तीन-चार दिन करीब 6 घंटे के लिए सफर करता था। लेकिन उस समय मैं स्टूडियो के बाहर से ही रिजेक्ट हो जाता था। इसके बावजूद मुझे उम्मीद थी कि जल्द ही कुछ होगा। जल्द ही मुझे कुछ सैकेंड्स के ऐड मिलने लगे। कई बार मैंने इन ऑडिशंस के लिए अपना कॉलेज बी बंक किया और मेरे माता पिता को इस बारे में कुछ नहीं पता था। एक बार मैंने फिल्म ऑडिशन का विज्ञापन देखा और वहां जाने के बारे में सोचा।" उसके बाद मैं उन्हें पसंद आया तो कई बार फिर से मेरा ऑडिशन लिया गया। रोल मिलने के बाद मैंने अपनी मां को कॉल किया। 'प्यार का पंचनामा' के बाद मेरे पास ज्यादा उपलब्धियां नहीं थीं, लेकिन 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बाद सब बदल गया।

View this post on Instagram

🍦

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

आपको बता दें कि 06 दिसंबर को कार्तिक आर्यन की 'पति, पत्नी और वो' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में होंगी। ये फिल्म 1978 में आई संजीव कपूर की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' का रीमेक है।