सीमा हैदर और सचिन मीना की लव स्टोरी पर बनने जा रही फिल्म
सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बनने जा रही फिल्म का नाम ‘कराची टू नोएडा’ रखा गया है। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी और इसे जानी फायरफॉक्स बैनर के तहत बनाया जा रहा है। इससे पहले, सीमा हैदर को अमित जानी के एक दूसरे वेंचर में रॉ एजेंट के रोल पर विचार किया जा रहा था।
पर्दे पर दिखेगी सचिन-सीमा हैदर की प्रेम कहानी
रिपोर्ट्स की मानें तो सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर फिल्म बनाने का जिम्मा 'जानी फायरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस' ने लिया है। इस फिल्म के लिए ऑडिशन पहले ही स्टार्ट हो चुके हैं। हाल ही में ट्विटर पर सीमा हैदर और सचिन पर बनने वाली फिल्म का ऑडिशन क्लिप वायरल हो रहा है।