17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seema Haider: सपना चौधरी ने सीमा हैदर के प्रेमी सचिन का उड़ाया मजाक, बोलीं ‘वो झींगुर सा लड़का’, Video वायरल

सपना चौधरी इस बार अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। सीमा हैदर-सचिन के प्यार पर उनका एक वीडियो वायरल है। हरियाणवी डांसर और रिएलिटी टीवी स्टार सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।

2 min read
Google source verification
seema_haider_sapna_choudhary.jpg

Sapna Chowdhary Makes Fun Seema Haider: हरियाणा की जानी-मानी डांसर क्वीन और सेलिब्रिटी सपना चौधरी के डांस की दुन‍िया दीवानी है। सुर्खियों में बनी रहने वाली सपना चौधरी अपने एक पोस्‍ट की वजह से फिर से सुर्खियों में आ गई है। इस बार वो सुर्खियों में अपने डांस या एल्‍बम की वजह से नहीं बल्कि एक रील की वजह से छाई हुई है।

सपना चौधरी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सीमा हैदर और सचिन मीणा के प्यार का मजाक उड़ाती है।

सपना चौधरी ने इस वीडियो में सचिन मीणा को झींगुर से लड़का बताया है। सपना चौधरी ने पर्पल कलर का सूट पहना हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़का और लड़की रोमांटिक पोज में उनके पीछे नजर आ रहे हैं।

सपना के इस वीडियो में क्या है

वीडियो में आपको नजर आता हैं कि सपना चौधरी अपने पीछे बैठे कपल को देखते हुए कह रही हैं- सचिन है क्या? लंबू सा सचिन है। उसको बोलना तक नहीं आता है और वह बोल भी नहीं पाता है।

झींगुर सा लड़का उससे प्यार... इतना ही नहीं सपना चौधरी ने इस वीडियो पर लिप सिंकिंग करते हुए और भी कई सारी बातें सचिन मीणा के लिए कहीं हैं।

लोग दे रहे फनी रिएक्शन

सपना चौधरी का यह वायरल वीडियो देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं और इस पर अपने अलग-अलग विचार व्यक्त कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि सचिन तो पाकिस्तानी दामाद है। वहीं एक अन्य यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा है कि लगता है भाभी जी जल रही हैं।

बता दें कि सपना चौधरी के इस वीडियो को पांच लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और लोग उस पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।