बॉलीवुड

Seema Haider: फिल्म बनने से पहले सीमा हैदर वापस लौट जाएंगी पाकिस्तान! ‌4 बच्‍चे और सचिन फिर क्या करेंगे?

seema-Sachin Love Story: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का मुंबई टू कराची टिकट बुक हो चुका है। इसके बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सीमा हैदर वाकई पाकिस्तान चली जाएगी। उसके बाद सीमा के चार बच्चों का क्या होगा, सचिन का क्या होगा?

less than 1 minute read

Seema Haider Sachin Love Story: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते आईं सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी को लेकर फिल्म बन रही है। दोनों पर फिल्म बनाने वाले अमित जानी हैं, जिनको हाल ही में धमकी भी दी गई थी। अब समाजवादी पार्टी के एक नेता ठाकुर अभिषेक सोम ने सीमा हैदर और अमित जानी का पाकिस्तान वापसी का टिकट कटवा दिया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि यदि सीमा सचिन की जिंदगी से चली जाती है तो सचिन का क्या होगा।

दरअसल, अभिषेक सोम ने सीमा व अमित का मुंबई से कराची का टिकट कटाते हुए दो टिकटों की फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। अभिषेक ने लिखा है कि देश के गद्दारों को हिंदुस्तान में रहने के लिए कोई जगह नहीं मिलेगी। अपनी हीरोइन लेकर पाकिस्तान चले जाइए। अमित जानी देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम दंगा करवाना चाहता है।

सीमा और सचिन की स्टोरी पर बन रही फिल्म का नाम 'कराची टू नोएडा' रखा गया है। नोएडा में इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जा चुकी है। अमित जानी ने सऊदी में रह रहे सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर को भी भारत बुलाया है। उन्होंने गुलाम से मुलाकात करने की इच्छा जताई है, जिसके लिए या तो दिल्ली या फिर मुंबई आने के लिए न्यौता भेजा गया है।

Published on:
12 Aug 2023 09:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर