6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक से टकराई शबाना आजमी की कार, सिर-हाथ में लगी चोट, जावेद अख्तर बोले- दुआओं की जरूरत

Shabana Azmi Accident: इस एक्सीडेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 min read
Google source verification
Shabana Azmi accident

Shabana Azmi accident

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी एक सड़क दुर्घटना (Shabana Azmi Accident) में घायल हो गईं। दरअसल, उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस एक्सीडेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें एक्ट्रेस गंभीर रूप से घायल नजर आ रही हैं। हादसे में उनके चेहरे, सिर और हाथ में चोट आई है। हादसे के वक्त जावेद अख्तर भी उनके साथ मौजूद थे। हालांकि वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन उनकी कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे के बाद शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार,हादसा शनिवार को मुंबई से 60 किलोमीटर दूर कोल्हापुर के पास करीब 3.30 बजे हुआ। ट्रक से टकराने के बाद कार का आगे का हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।

दुर्घटना के बाद जावेद अख्तर अस्पताल के बाहर नजर आए। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,जावेद अख्तर ने कहा कि शबाना को ट्रोमा वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वे गंभीर रूप से जख्मी हैं और आपकी दुआओं की जरूरत है। यह बातचीत करने का वक्त नहीं है कि हादसे में किसकी गलती थी। ड्राइवर भी बयान देने की स्थिति में नहीं है।