25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहरुख खान के सपनों का घर ‘मन्नत’ है बेहद आलीशान, देखें अंदर की तस्वीरें

मुंबई आने वाला हर शख्स उनके घर का दीदार करना चाहता है। उनके इस घर की कीमत 350 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। तो चलिए हम आपको कराते हैं शाहरुख के मन्नत के दीदार-

3 min read
Google source verification
mannat_1.jpg

Shah Rukh Khan House Mannat

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है। सभी जानते हैं कि शाहरुख ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। आज उनके पास लगभग हर सुविधा मौजूद है। लेकिन जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता है वह है उनका घर मन्नत। मुंबई आने वाला हर शख्स उनके घर का दीदार करना चाहता है। उनके इस घर की कीमत 350 करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है। तो चलिए हम आपको कराते हैं शाहरुख के मन्नत के दीदार-

शाहरुख खान अपनी फैमिली के साथ साल 2001 में मन्नत में शिफ्ट हुए थे। उस वक्त घर में कुछ खास सुविधाएं नहीं थीं लेकिन धीरे-धीरे गौरी खान ने डिजाइनर कैफ फकीह के साथ मिलकर घर को एक आलीशान बंगले में बदल दिया। शाहरुख ने एक बार कहा था कि मैंने अपनी लाइफ में जो सबसे कठिन काम किया है, वह है इस घर को खरीदना।

वह बताते हैं कि मैंने हमेशा अपने सहकर्मियों से कहता हूं कि चाहे वो मेरा पैसा, मेरी कार मुझे से छीन ले लेकिन मुझसे मेरा घर नहीं छीन सकते हैं। यह घर मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए है, यह मेरे बच्चों के लिए है। शाहरुख खान का ये घर मुंबई आए लोगों के लिए टूरिस्ट प्लेस की तरह है। उनके घर के पास लोग खूब फोटो खिंचवाते हैं।

मन्नत पहले शाहरुख का घर नहीं था। ये उनके पड़ोसी का था। इसका नाम पहले 'विला वियना' था। यह गुजराती मूल के एक पारसी व्यक्ति किकु गांधी का हुआ करता था। जब शाहरुख को पता चला कि किकु गांधी अपनी संपत्ति को लीज पर देने का प्लान कर रहे हैं तो उन्होंने उनसे इसे बेचने की रिक्वेस्ट की। खबरों के मुताबिक, साल 2001 में शाहरुख ने ये बंगला लगभग 13 करोड़ में खरीदा था।

इस बंगले को पहले शाहरुख जन्नत नाम देना चाहते थे लेकिन बाद उन्होंने इसे मन्नत नाम दिया। उनके इस घर में कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' का क्लाइमैक्स शूट और डेविड धवन की गोविंदा स्टारर 'शोला और शबनम' की शूटिंग यहां हुई है।

शाहरुख के इस आलीशान बंगले में हर सुविधा मौजूद है। इसमें पर्सनल स्विमिंग पूल, बॉक्सिंग रिंग, एक टेबल टेनिस एयर और एक होम-थिएटर भी है। उनके इस थियेटर में 42 सीटें लगी हुई हैं। यहां शाहरुख की हर फिल्म का प्रीमियर होता है।

बता दें कि घर को सजाने के लिए गौरी खान ने करीब एक साल शॉपिंग की थी। उनका घर मन्नत बई के पॉश इलाकों में से एक बांद्रा में स्थित है। यह 1920 के दशक का ग्रेड-3 स्ट्रक्चर है और ये एक सी-फेसिंग 6 स्टोरी बिल्डिंग है।