3 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल से छूटने के बाद आर्यन पर सख्त हुए शाहरुख खान और गौरी खान, बेटे के लिए बनाए तीन कड़े नियम

आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर की रात को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें आर्थर रोड जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बेटे की जमानत के लिए शाहरुख और गौरी ने अपना पूरा जोर लगा दिया था।
2 min read
Google source verification
aryan_khan_1.jpg

ShahRukh Khan aryan khan

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। उनके बड़े बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2 अक्टूबर की रात को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्हें आर्थर रोड जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। बेटे की जमानत के लिए शाहरुख और गौरी ने अपना पूरा जोर लगा दिया था। लेकिन इसके बावजूद आर्यन को 26 दिनों तक जेल की सजा काटनी पड़ी। 28 अक्टूबर को उन्हें जमानत मिली। जिसके बाद शाहरुख और गौरी ने बड़े धूमधाम से बेटे का स्वागत किया। मन्नत को भी सजाया गया था।

हालांकि, अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि आर्यन के जेल से बाहर आते ही शाहरुख और गौरी ने उनके लिए सख्त नियम बनाए हैं जिनका उन्हें पालन करना होगा। ‘बॉलीवुड लाइफ’ के अनुसार, किंग खान परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि आर्यन खान के जेल से घर पहुंचते ही शाहरुख खान और गौरी खान ने तीन नियमों बनाए हैं। सबसे पहले ये कि आर्यन को मीडिया में उन्हें लेकर चल रही खबरों से दूर रखना है। क्योंकि ऐसी खबरों से उनपर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

दूसरा है कि आर्यन खान की कंपनी पर कड़ी नजर रखी जाएगी। वह किससे मिलते हैं, किनके साथ रहते हैं या फोन पर बात करने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी। क्योंकि शाहरुख और गौरी नहीं चाहते हैं कि आर्यन किसी ऐसे इंसान के साथ रहें जो उनके लिए फिर से मुसीबत खड़ा करे।

वहीं, तीसरे नियम को लेकर कहा जा रहा है कि आर्यन खान को कुछ समय तक सार्वजनिक उपस्थिति से दूर रखा जाएगा। जब तक चीजें ठीक नहीं हो जातीं आर्यन को बाहर जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। क्योंकि ऐसे उन्हें अजीब स्थितियों-प्रश्नों या लोगों की प्रतिक्रिया से बचाया जा सकता है।