25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादीशुदा होते हुए भी प्रियंका चोपड़ा पर फिदा हो गए थे शाहरुख खान, पत्नी गौरी ने दे डाली थी धमकी

एक वक्त ऐसा आया था जब शाहरुख खान देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा पर फिदा हो गए थे। दोनों की नजदीकियों की खबर बॉलीवुड गलियारों में छाई रहती हैं।

2 min read
Google source verification
shah_rukh_khan_priyanka_chopra_1.jpg

Shah Rukh Khan Priyanka Chopra

नई दिल्ली। शाहरुख खान को इंडस्ट्री में रोमांस का बादशाह कहा जाता है। अपनी फिल्मों की वजह से वह पूरी दुनियाभर में जाने जाते हैं। उनकी लाखों-करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। हर एक्टर का सपना होता है कि वह एक बार शाहरुख खान के साथ काम कर सकें। फिल्मों के अलावा, शाहरुख अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी छाए रहते हैं। सभी जानते हैं कि वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं। उन्हें और गौरी को आइडल कपल कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी वक्त था जब उनकी शादी में दरार पड़ने वाली थी?

दरअसल, एक वक्त ऐसा आया था जब शाहरुख खान देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा पर फिदा हो गए थे। दोनों की नजदीकियों की खबर बॉलीवुड गलियारों में छाई रहती हैं। दोनों ने साथ में डॉन फिल्म में काम किया था। कहा जाता है डॉन फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। उसके बाद दोनों साथ में काफी वक्त बिताते थे। दोनों के इश्क के चर्चे इतने आम हो गए थे कि किंग खान को इससे परेशानी होने लगी थी। उन्होंने मीडिया में प्रियंका के साथ अपनी दोस्ती को कोई नाम से इंकार कर दिया।

खबरों के मुताबिक, शाहरुख और प्रियंका की नजदीकियों के किस्से गौरी खान के कानों तक भी पहुंचे। ऐसे में वह काफी नाराज हो गई थीं। कहा तो ये भी जाता है कि गौरी ने शाहरुख को धमकी तक दे डाली थी। उन्होंने शाहरुख से काफी लड़ाई की थी।

बता दें कि मिस इंडिया प्रतियोगिता 2000 में शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा से शादी को लेकर सवाल पूछा था। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उस वक्त प्रियंका की उम्र 17 साल की थी। फेमिना मिस इंडिया का टाइटल अपने नाम करने के बाद शाहरुख ने प्रियंका से एक सवाल किया था। शाहरुख ने पूछा, मेरा सवाल थोड़ा काल्पनिक है लेकिन आप इनमें से किससे शादी करना चाहेंगी? इसके बाद शाहरुख ने प्रियंका को तीन ऑप्शन दिए। उन्होंने कहा, 'आप शादी के लिए ग्रेट इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर जैसे शख्स को चुनेंगी, जो आपको पूरी दुनिया घुमाएंगे। जिन पर देश और आप दोनों गर्व करेंगे। या स्वारोस्की जैसा कोई आर्टिस्टिक बिजनेसमैन चुनेंगी जो आपको गहने और हार खरीद कर देंगे। या फिर मेरे जैसा किसी हिंदी फिल्म स्टार से शादी करेंगी जो यहां बैठकर और कुछ नहीं बस आपसे काल्पनि‍क शादी से जुड़े मुश्किल सवाल पूछ रहा है।'

इस पर प्रियंका ने बड़ा ही समझदारी भरा जवाब दिया। प्रियंका ने जवाब दिया कि वो इंडियन स्पोर्ट्समैन अजहर से शादी करना पसंद करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व होगा अगर उनका पति ऐसा इंसान हो जिस पर पूरा देश नाज करें। प्रियंका के इस जवाब को सुनकर हर कोई उनके लिए तालियां बजाने लगता है।