यशराज फिल्म्स में डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा (Rohan Malhotra) ने बताया कि भारत में फिल्म पठान की एडवांस बुकिंग 20 जनवरी को ओपन होगी. इस फिल्म को 2D वर्जन में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में स्क्रीन किया जाएगा।
दर्शकों को IMAX, 4DX, D BOX & ICE वर्जन जैसे प्रीमियम फार्मेट में ये फिल्म हिंदी भाषा में देखने को मिलेगी। यशराज फिल्म प्रोडक्शन प्हाउस अपनी YRF स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म के रिलीज़ को लेकर काफी उत्साहित है, जिसमें सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भारत की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में से एक में एंट्री कर रहे हैं।