
Suhana Khan Shah Rukh Khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बच्चे सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। खासतौर पर उनकी लाडली बेटी सुहाना खान। सुहाना ने अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं ली है लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं। वह सभी स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। हाल ही में शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर फैंस ने सुहाना को बर्थडे विश किया। वहीं, उनकी मां गौरी खान ने भी खास तस्वीर के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन अब सुहाना को एक शादी का प्रस्ताव आया है।
गौरी खान ने लाडली को किया विश
दरअसल, गौरी खान ने सोशल मीडिया पर सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सुहाना की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में सुहाना ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक बैग लिया हुआ है और वह कैमरे के दूसरी तरफ देख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए गौरी खान ने 'हैप्पी बर्थडे, तुम्हें आज, कल और हमेशा प्यार किया जाएगा।' गौरी खान का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लेकिन उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने सुहाना के साथ शादी करने की इच्छा जता दी। उस यूजर ने ये भी बताया कि उनकी महीने की सैलरी एक लाख से ज्यादा है।
शादी का रखा प्रस्ताव
यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'गौरी मैम मेरी शादी सुहाना के साथ करवा दो। मेरी मंथली पेमेंट 1 लाख+ है।' यूजर का ये कमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस कमेंट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि सुहाना के हाथ में जो बैग है, उसकी कीमत ही 3 लाख रुपए हैं।
अमेरिका में कर रही हैं पढ़ाई
बता दें कि सुहाना खान ने 22 मई को अपना 21वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने दोस्तों के साथ एंजॉय किया। वह इस वक्त अमेरिका में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी एक्टिंग में काफी दिलचस्पी है। कुछ वक्त पहले उनके प्ले का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक्टिंग करती नजर आ रही थीं। सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे पहले ही अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं, शनाया कपूर भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। ऐसे में फैंस सुहाना के डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।
Published on:
26 May 2021 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
