
Aryan Khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग है। उनके साथ-साथ उनके तीनों बच्चे भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। खासकर शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान। उन्होंने भले ही अभी फिल्मों में कदम न रखा हो, लेकिन वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 1 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आर्यन का अपने पिता से मजबूत बॉन्ड है। वह उनकी कही हर बात को मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आर्यन को घर में शर्टलेस घूमने की मनाही है।
क्यों बनाया ऐसा नियम?
साल 2017 में फेमस मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि मैंने आर्यन से कहा है कि वह घर पर हर वक्त टी-शर्ट पहन कर रखे। शाहरुख खान ने अपने बेटे के लिए ऐसा नियम क्यों बनाया है? इस बारे में भी उन्होंने बताया है।
शर्टलेस जाने का अधिकार नहीं
शाहरुख खान ने कहा, 'मेरा ऐसा मानना है कि घर में आदमी को अपनी मां, बहन और महिला दोस्तों के सामने बिना शर्ट के जाने का अधिकार नहीं है। मैं आर्यन से कहता हूं कि वो घर पर हमेशा टी-शर्ट पर पहनकर रखे। शाहरुख खान ने आगे कहा, अगर आप अपनी मां, बेटी, बहन और महिला मित्रों को बिना कपड़ों के देखकर असहज महसूस करते हैं तो आपको उनसे खुद को शर्टलेस स्वीकार करने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। स्तनों के होने या न होने से इसका कोई लेना-देना नहीं है।' शाहरुख खान ने कहा, 'ऐसा कुछ न करें जिसे कोई लड़की नहीं कर सकती है।'
फिल्म मेकिंग
बता दें कि आर्यन खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर शाहरुख खान ने कहा था कि आर्यन का डेब्यू करने का इरादा नहीं है। वो एक लेखन बनाना चाहता है और वो फिल्म मेकिंग में रूचि रखते हैं। वहीं, बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की तो वह आखिरी बार फिल्म जीरो में दिखाई दिए थे। इसमें उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब वह फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं।
Updated on:
09 Aug 2021 09:14 pm
Published on:
13 May 2021 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
