
shah rukh khan stopped at mumbai airport
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोक लिया। उन्हें कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने के कारण रोक दिया गया। इस मामले में अभिनेता से तकरीबन एक घंटे तक पूछताछ हुई। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी AIU के सूत्रों ने बताया कि शाहरुख शुक्रवार रात को शारजाह से आ रहे थे। उनके पास महंगी घड़ियों के कवर थे, जिनकी कीमत 18 लाख रुपये थी। इन घड़ियों के लिए शाहरुख को 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी।
शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को घंटे भर बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। जबकि उनके बॉडीगार्ड रवि और टीम को कस्टम ने पकड़ रखा था। पूछताछ के बाद सुबह करीब 5 बजे जुर्माना के तौर पर 6.83 लाख रुपये भरने के बाद सभी को छोड़ा गया है।
शाहरुख और उनकी टीम के बैग में कस्टम के अधिकारियों ने करीब 18 लाख रुपये की कीमती घड़ियां पाईं। बैग में कई घड़ियों के खाली डब्बे भी थे। इन सब की कस्टम ड्यूटी नहीं भरी गई थी, जिसके चलते उन्हें रोका गया। जांच के वक्त बैग में बैग में Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी , ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली।
साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले। कस्टम विभाग ने पाया कि घड़ियों की कुल कीमत 17 लाख 56 हजार 500 रुपये है। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 11 नवंबर को शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर ( Sharjah International Book Fair) 2022 में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें ग्लोबल आइकन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया।
बता दें कि किंग खान को ये अवॉर्ड उनके सांस्कृतिक परिदृश्य में लेखन और क्रिएटिव फील्ड में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें- ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम से भिड़ीं कंगना रनौत
Published on:
12 Nov 2022 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
