1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोबारा बड़े पर्दे पर दिखेगी शाहरुख-प्रीति जिंटा की लव स्टोरी, Veer Zaara इस दिन होगी फिर से रिलीज

Veer Zaara: शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वीर जारा’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होने जा रही है।

2 min read
Google source verification
Shah Rukh Khan Veer Zaara re-release date see love story in cinemas again

Veer Zaara Re-release Date: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अभिनीत मशहूर फिल्म वीर ज़ारा सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ हो रही है। दो दशक बाद शाहरुख खान और प्रीति जिंटा एक साथ फिल्म वीर ज़ारा के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

वीर जारा री-रिलीज डेट

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसे 13 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में किंग खान ने भारतीय वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाई है जिसे जो एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी ज़ारा यानी प्रीति जिंटा से प्यार हो जाता है। शरहद पार दो जोड़ों की प्रेम कहानी को 22 साल बाद एक पाकिस्तानी वकील (रानी मुखर्जी) सुलझाती हैं।

यह भी पढ़ें: Kanguva Update: सूर्या ने टाली ‘कंगुवा’ की रिलीज, वजह जान रजनीकांत के फैंस भी हो जाएंगे हैप्पी

वीर जारा की स्टारकास्ट

इस फिल्म में सहायक कलाकारों में अमिताभ बच्चन , हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और किरण खेर भी शामिल हैं। इस फिल्म के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं। फिल्म के साथ-साथ इसके सुपरहिट गाने दो पल रुका, तेरे लिए आज भी लोगों की पसंदीदा गानों की सूची में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के बारे में करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा, बोले-लोग उन्हें देखते ही…

वीर जारा का बजट और कमाई

आदित्य चोपड़ा ने इस रोमांटिक ड्रामा को 23 करोड़ के बजट में बनाया था। 2004 में आई इस फिल्म ने भारत में 41.86 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट घोषित रही। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने 97.64 करोड़ की कमाई की।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग