
shahid kapoor wife mira-rajput with misha
कुछ ही समय पहले की ही तो बात लग रही है, जब मीडिया में शाहिद कपूर के पिता बनने की खबरें मीडिया में आई थी। शाहिद और मीरा राजपूत अपनी परी मिशा की तस्वीरें आए दिया सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। आज वही नन्हीं सी परी इतनी बड़ी हो गई कि अपनी मम्मी मीरा की उंगली थामें एक और सफर की ओर चल पड़ी। जी हां शाहिद के फैंस को ये जान कर बेहद खुशी होगी कि अब उनकी लाड़ली मिशा स्कूल जाने लगी है।
मिशा के स्कूल जाती हुई तस्वरों सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है। फोटो में मिशा अपनी मां मीरा राजपूत का हाथा कुछ इस अंदाज में पकड़े हैं, जैसे उनकी मां उन्हें स्कूल नहीं लेकर जा रही हैं। वो अपनी मां को स्कूल ले जा रही हैं।
RepostBy @mira.kapoor: "Moo Moo here and a Moo Moo there"
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा कपूर इंडस्ट्री के फेवरेट स्टार कि़ड्स में से एक हैं। उनकी हर हरकत पर मिशा के लाखों फैंस की नजरें टिकी रहती है। जब भी मीशा अपनी मॉम या डैड के साथ कहीं बाहर घूमने जाती हैं तो उनकी पिक सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
शाहिद की लाड़ली मीशा की वैसे तो हर फोटो पसंद की जा जाती है, लेकिन इस समय उनके स्कूल ड्रेस की फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रही फाटो में मिशा ने व्हाइट फ्रॉक टाइप स्कूल यूनिफॉर्म पहन रखा है। वहीं मीरा भी कैशुअल लुक में नजर आ रहीं हैं। उन्होंने कैशुअल टॉप, फेडेड जीन्स पहना है और ब्लैक स्लिंग बैग कैरी किया है।
Pool time with missy. #besttimes
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
#worlddanceday #havefeetwilldance #mj dance is in your blood.
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
शाहिद से है एक अलग ही रिश्ता:
यूं तो एक बाप और बेटी का रिश्ता इस दुनियां में सबसे अनोखा होता है। इसी लिए जब बाप और बेटी का जिक्र होता है तो हमेशा बेटी को परी कहा जाता है। ठीक ऐसा ही शाहिद और उनकी बेटी मिशा का रिश्ता है। शाहिद कभी मिशा को डांस सिखाते नजर आते हैं। तो कभी उसे नहलाते, तो कभी उसके साथ बतें करते। एक अलग की बॉडिंग नजर आती है उनके बीच।
Published on:
23 Jan 2018 10:53 am

