16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद के भाई ईशान ने करियर में भरी उड़ान, पहली फिल्म का लंदन फिल्म फैस्टिवल में होगा प्रीमियर…

शाहिद के भाई ईशान ने करियर में भरी उड़ान, पहली फिल्म का लंदन फिल्म फैस्टिवल में होगा प्रीमियर...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Oct 13, 2017

shahid kapoor and ishaan

shahid kapoor and ishaan

खबर है की बॉलीवुड के चॅाकलेटी बॅाय शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी अब बॅालीवुड में एन्ट्री लेने वाले हैं। ईशान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। खबर है की ईशान बहुत जल्द अपनी आने वाली फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड से बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। बता दें ये फिल्म भी भारतीय पृष्ठभूमि पर बनी हैं। इस फिल्म का निर्देशन जाने माने लेखक माजिद मजिदी ने किया हैं। लेकिन सबसे ज्यादा खुशी की बात तो ये है की ईशान की इस फिल्म का प्रीमियर बेहद शानदार तरीके से लंदन में होगा। जी हां, सुनने में आया है की लंदन फिल्म फेस्टिवल में बियॉन्ड द क्लाउड फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा। इस फिल्म को शुक्रवार और शनिवार को फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों को दिखाया जाएगा। वैसे अगर ऐसा हुआ तो ईशान के करिअर को काफी सिर्फ फायदा होगा। इस प्रीमियर से उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर नई पहचान भी मिलेगी। इससे अच्छी करियर की शुरुवात भला और क्या हो सकती है।

बता दें हाल में निर्देशक माजिद मजीदी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की,- यह मेरी पहली फीचर फिल्म है, जो मैंने अपने देश ईरान में रहते हुए बनाई। इस मोमेंट का मैं बरसों से इंतजार कर रहा था। मुझे लगता हैं, बीयोन्ड द क्लाउड्स मेरे सिनेमाई विश्वासों का एक विस्तार है, इस फिल्म की जड़ें मानव मूल्यों, प्यार, दोस्ती और परिवार से जुडी हुई हैं।

लंदन में हो रहे इस प्रीमियर में इशान खट्टर, माजिद मजिदी, और मालविका शामिल होंगे। लेकिन अभी तक भारत में इस फिल्म की रिलीज डेट को घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के डायरेक्टर माजिद मजिदी के अलावा फिल्म के बाकी सदस्य भी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर ए आर रहमान हैं। फिल्म में एहम किरदार में एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं जोकि मलयालम एक्ट्रेस हैं।

हाल में एक्टर शाहिद कपूर ने भी अपने भाई की इस कामियाबी को लेकर बात खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी।