13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद कपूर का खुलासा, कहा- मैं’बत्ती गुल मीटर चालू’ की स्क्रिप्ट सुन रोने लगा था

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने फिल्म के किरदारों से जुड़ी कुछ बाते शेयर की। शाहिद ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उनकी आंखें नम हो गई।
3 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Sep 20, 2018

batti gul meter chalu box office collection

batti gul meter chalu

इस हफ्ते शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' सिनेमा घरों में दस्तक देने जा रही है। इन दिनों फिल्म की स्टारकॉस्ट देश भर में प्रमोशन में व्यस्त हैं।मूवी में शाहिद कपूर एक वकील के रोल में हैं तो वहीं श्रद्धा कपूर डिज़ाइनर का रोल निभाएंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर ने फिल्म के किरदारों से जुड़ी कुछ बाते शेयर की। शाहिद ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उनकी आंखें नम हो गई। उन्हें यह स्क्रिप्ट काफी पसंद आई।

शाहिद ने जी मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, 'जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी थी, तो फिल्म के अंत में मैं रो पड़ा। क्योंकि मैं इतना प्रभावित हो गया, मैंने सोचा अगर मैं ऐसा फील कर सकता हूं और मेरे लिए आज ये इशू रिलेवेंट बन सकता है, तो अगर इस बात को हम लोगों तक पहुंचा पाए तो कितना अच्छा होगा। फिल्में एक माध्यम है जिसके जरिए आप एक इशू को पर्सनल स्टोरी के जरिये आम आदमी तक पहुंचा सकते हैं और अक्सर ऐसा होता है हम लोग बहुत आदि हो चुके हैं, न्यूज पेपर में कुछ पढ़ते है, और हम उसको पलट देते हैं और जिंदगी में आगे बढ़़ जाते हैं। '

सिनेमा के जरिए पहुंच सकते हैं लोगों के दिलों में
उन्होंने कहा कि सिनेमा एक ऐसा मीडियम है, जिसके जरिए आप लोगों के दिल तक पहुंच सकते हैं और जब कोई भी ऐसा इशू है,जो किसी और का है तो ऐसा लगता है यह हमारा इशू नहीं है लेकिन अगर हमें ऐसा लगने लगे कि ये इशू हमारा है तो उसकी तरह आपका पूरा नजरिया बदल जाता है और शायद फिर एक जागृति आती है अंदर से के उसके बारे में कुछ करना चाहते है। तो इस फिल्म के अंदर कहानी को इस तरह कहा गया है कि वह लोगो के दिल तक पहुंचे। बहुत पर्सनल स्टोरी है, कैरेक्टर्स के साथ समय बिताया है, फिल्म मेकर्स ने ताकि लोग उनके साथ कनेक्ट हो सके।

बत्ती गुल मीटर चालू बहुत जरूरी फिल्म
शाहिद आगे कहते है, 'एक तरफ तो वह लोग है, जिनके बारे में यह कहानी है, तो उनके लिए ये उनकी अंदर की फीलिंग्स है, जो आज तक वो बाहर नहीं पहुंचा पाए क्योंकि उनके पास कोई प्लेटफार्म नहीं है। यह एक माध्यम है जिससे हम लोगों तक यह बात पहुंचा रहे हैं। दूसरा उन लोगों के लिए है यह फिल्म जो जानते नहीं यह परेशानी कितनी बड़ी परेशानी है। वो चाहे या न चाहे वो इसका हिस्सा है। क्योंकि इलेक्ट्रिसिटी तो पूरे देश में उतनी बनती है तो अगर जो लोग उनको यूज़ कर रहे है या एब्यूज कर रहे है क्योंकि इतनी आसानी से हासिल है वो ये नहीं समझेंगे की उसको बचाने से लोगों की कितनी मदद कर सकते हैं, तब तक ये प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हो सकता। इसलिए बत्ती गुल मीटर चालू बहुत जरूरी फिल्म है।'

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग