
Shahrukh Khan Suhana Khan
बॉलीवुड किंग Shahrukh Khan की बेटी Suhana Khan ने भले ही फिल्मों में डेब्यू न किया हो लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। सुहाना की कोई भी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। वहीं कई बार सुहाना को उनकी तस्वीरों के चलते ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। वहीं एक बार फिर सुहाना अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। यही नहीं ट्रोलर्स उन्हें भला बुरा सुना रहे हैं।
सुहाना खान ने हाल ही में अपने दोस्तों संग पार्टी की है। पार्टी करते की कई तसवीरें सुहाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। वैसे तो तस्वीरों में सुहाना काफ कूल अंदाज में नजर आ रही हैं। लेकिन उनका ये स्टाइल यूजर्स को पसंद नहीं आया। दरअसल, पार्टी में सुहाना ने रेड एंड ब्लैक कलर की बेहद ही हॉट शर्टलेस ड्रेस पहनी हुई है।
सुहाना की इन तसवीरों पर लोग संस्कारों की दुहाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'सुहाना ये वेस्टर्न कल्चर है। आपको भूलना नहीं चाहिए कि आप इंडियन हैं। ये इंडियन और इस्लामिक कल्चर नहीं है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है- 'आप कहीं भी किसी के भी साथ हो लेकिन कल्चर सबसे महत्वपूर्ण है।' वहीं यूजर ने सुहाना को स्पोर्ट भी किया।
Published on:
25 Jun 2019 02:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
