उन्होनें अपने एक्टिंग की शुरूआत दूरदर्शन के सीरियल्स से की थी। जहां उनके एक्टिंग को असली पहचान मिली। 1992 में फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा। और पहली ही फिल्म में उन्होनें क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। उन्हें दीवाना में बेहतरीन अभिनय के लिए फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया। अब शाहरूख खान को कई फिल्म मिलने लगी थी। लेकिन शाहरूख खान को उनके हीरो से ज्यादा विलेन के किरादारों के रूप में पहचान मिली। उन्होनें डर, अंजाम, बाजीगर जैसी फिल्मों में एंटी हीरो का किरदार निभाया। यहां भी उन्हें बराबर सराहना मिली।