
shahrukh khan zero
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जीरो' कल रिलीज होने के लिए तैयार है। शाहरुख की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी एक्टसाइटेड हैं। फिल्म की टिकट खिड़की पर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म समीक्षक 'जीरो' के बॉक्स आॅफिस पर अच्छा कारोबार करने की उम्मीद जता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख की फिल्म बॉक्स आॅफिस की खिड़की पर ओपनिंग डे करीब 28 से 30 करोड़ रुपए का बंपर कलेक्शन कर सकती है।
'जीरो' बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। इसका बजट करीब 200 करोड़ है। फिल्म में शाहरुख बउआ नाम के बौने का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कैटरीना कैफ, एक्ट्रेस कुमारी बबीता का तो अनुष्का एक साइंटिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी।
नया गाना 'हीर बदनाम' रिलीज
'जीरो'का पहले रिलीज हुआ 'हुस्न परचम' फैंस के बीच फेमस हो चुका है और अब नया गाना 'हीर बदनाम' रिलीज हुआ जिसको लेकर फैंस में काफी क्रेज दिख रहा है। इस गाने में कैटरीना कैफ अपने हॉट अंदाज में बउआ सिंह यानी शाहरुख खान को दीवाना करती नजर आ रही हैं।
कैटरीना ने पहले फैंस को दिखाया हुस्न परचम
कैटरीना और शाहरुख पर फिल्माया गया 'हीर बदनाम' गाना एक पंजाबी ट्रैक है जिसमें फिल्म के कुछ बेहतरीन डायलॉग्स भी सुनने को मिल रहे हैं। इससे पहले कैटरीना ने अपने फैंस को हुस्न का परचम दिखाया था।
बता दें कि फिल्म 'जीरो' की कहानी मेरठ के रहने वाले 40 साल के बउआ सिंह की है जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। वह बौना है और अपनी शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट की मदद से लड़कियां तलाश करता है। ऐसे में जब बउआ बने शाहरुख की नजर अनुष्का पर पड़ती है तब वह उसे दिल दे बैठता है।
Published on:
20 Dec 2018 05:41 pm

