13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SRK ने तब्बू को इस फिल्म के गाने में कैमियो के लिए दिये थे महंगे-महंगे गिफ्ट्स, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Shahrukh Khan- Tabu Movie: फेमस एक्ट्रेस तब्बू ने हाल ही में एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान ने अपनी फिल्म में कैमियो के लिए उन्हें कई महंगे-महंगे गिफ्ट्स दिए थे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Jul 02, 2024

SRK Tabu

शाहरुख खान और तब्बू की जोड़ी

Shahrukh Khan- Tabu Movie: तब्बू ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहरुख खान से जुड़ी एक बात का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि शाहरुख खान ने अपनी एक फिल्म के गाने में कैमियो के लिए उन्हें महंगे-महंगे गिफ्ट्स दिए थे।

तब्बू इन दिनों अजय देवगन के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' के प्रमोशन में बिजी चल रही है। इस बीच उन्होंने जूम को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने शाहरुख से जुड़ी इस बात का खुलासा किया है।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बीच अर्जुन कपूर का पोस्ट वायरल, लिखा- पछतावे के दर्द से…

इस फिल्म के लिए SRK ने तब्बू को दिए थे महंगे गिफ्ट्स

इंटरव्यू के दौरान तब्बू को एक फोटो दिखाई गई थी। यह फोटो फिल्म 'ओम शांति ओम' से 'दीवानगी दीवानगी' सॉन्ग की थी। इसके बाद तब्बू को शाहरुख खान और डायरेक्टर फराह खान के साथ फिल्म से जुड़े पुराने दिन याद आ गए। उन्होंने बताया, "दीवानगी दीवानगी सॉन्ग में एक शॉट हम सबने किया था। मैंने इसे फराह के लिए किया और यह बहुत मजेदार था। उन्होंने मेरे लिए बेहतरीन कपड़े, अच्छा हेयर स्टाइल और मेकअप का इंतजाम किया था और हमें सॉन्ग में कैमियो के लिए शाहरुख खान से बहुत महंगे गिफ्ट्स भी मिले थे।"

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने किया पहला पोस्ट, लेकिन…

साल 2007 की फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसमें भले ही दीपिका लीड रोल में थी, लेकिन इसके एक लोकप्रिय गाने 'दीवानगी दीवानगी' में कई सेलेब्स शामिल थे। इसमें प्रियंका चोपड़ा, रानी मुखर्जी, शबाना आजमी, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, रेखा, जायद खान, जीतेन्द्र और तुषार कपूर सहित कई अन्य कलाकार भी शामिल थे।