
बॉलीवुड सुपरस्टार किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी शान-शौकत और प्रॉपर्टीज के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उनके बेवर्ली हिल्स स्थित मैन्शन (Beverly Hills Mansion) का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें इस आलीशान घर की झलक दिखाई गई है। वीडियो में बताया गया है कि इस मैन्शन में 3 बेडरूम और 6 बाथरूम हैं, और इसका किराया 2 लाख रुपये प्रति रात है।
इस वीडियो को एक फैन क्लब ने शेयर किया है, जिसमें शाहरुख को बॉलीवुड के सुपरस्टार बताया है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति शाहरुख को दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर के रुप में बताया है। यह बेहतरीन घर ’80 ब्लॉकबस्टर फिल्मों वाले बॉलीवुड सुपरस्टार’ के लिए बिल्कुल भन्नाट बताया गया है।
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2023 में उनकी तीन बड़ी फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ रिलीज हुई थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस साल वह आईपीएल में व्यस्त रहे और उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट भी जीता। अब जब आईपीएल खत्म हो गया है, तो उनका पूरा ध्यान अगले प्रोजेक्ट ‘किंग’ पर है, जिसमें वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे और इसे सुजॉय घोष निर्देशित कर रहे हैं।
Published on:
15 Jun 2024 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
