1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख के ‘मन्नत’ में होती थी फिल्मों की शूटिंग, जानिए बंगले से जुड़ी रोचक बातें…

शाहरुख का घर किसी राजमहल से कम नहीं है। किसी जमाने में 'मन्नत' शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 2 Nov 2018, 2:59 PM IST

shahrukh khan

shahrukh khan

शाहरुख खान आज अपना 53वां बर्थडे का जश्न मना रहे हैं। हर साल किंग खान के बर्थडे पर फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार फैंस को किंग खान ने ज्यादा इंतजार ना करवाकर आधी रात को अपने घर मन्नत से बाहर निकलकर सभी की शुभकामनाएं स्वीकार की और शुक्रिया अदा किया। अब जब शाहरुख के घर की बात चली है तो चलिए उसके बारे में भी हम आपको कुछ रोचक बाते बताते हैं। शाहरुख का घर किसी राजमहल से कम नहीं है। किसी जमाने में 'मन्नत' शूटिंग लोकेशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था । 'मन्नत' में सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' का क्लाइमैक्स शूट हुआ था । साथ ही गोविंदा स्टारर 'शोला और शबनम' की शूटिंग भी हुई थी ।

शुरू से ही शाहरुख खरीदना चाहते थे बंगला
'मन्नत' से पहले शाहरुख खान वहीं पास में रहा करते थे । शाहरुख शुरु से ही इस बंगले को अपना बनाना चाहते थे। शाहरुख खान ने ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था । शाहरुख पहले इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर 'मन्नत' रखा।

पहले विला विएना नाम से जाना जाता था
यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक मूल गुजरात का पारसी किकु गांधी थे। मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले किकु गांधी मुंबई के प्रतिष्ठित 'शिमॉल्ड आर्ट गैलरी' के भी स्थापक हैं। शाहरुख के इस घर की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए है ।

पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया इंटीरियर
बंगले के इंटीरियर के साथ स्टाइलिंग का काम खुद शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने किया है। वे बताती हैं कि इसके लिए उन्हें तकरीबन चार साल से भी अधिक का समय लगा घर के सामानों को एकत्र करने के लिए उन्होंने ट्रैवलिंग के दौरान एक-एक चीज खुद अपनी पसंद से खरीदी। गौरी ने अपने मन्नत के लिए हर एक छोटी चीज का ख्याल रखा।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन