
shahrukh khan zero movie
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' इसी सप्ताह बॉक्स आॅफिस पर रिलीज हुई। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर औसत कमाई की। लेकिन दूसरे दिन छुट्टी होने के बावजूद फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। दूसरे दिन फिल्म का बॉक्स आॅफिस कलेक्शन बढ़ने की बजाय गिर गया।
16 महीने बाद शाहरुख की कोई फिल्म पर्दे पर:
बता दें कि करीब 16 महीने बाद शाहरुख की कोई फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई है। इससे पहले उनकी फिल्म जब हैरी मेट सेजल' अगस्त 2017 में रिलीज हुई थी। उनकी यह फिल्म फ्लॉप रही थी। बता दें कि इमोशनल और सेंसिबल फिल्मों की हिट मशीन कहे जाने वाले आनंद एल राय ने पहली बार शाहरुख खान को डायरेक्ट किए है।
दूसरे दिन की इतनी कमाई:
बता देें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'जीरो' ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ 14 लाख का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म 18 करोड़ 22 लाख ही कमाई की। उम्मीद की जा रही थी कि शनिवार और रविवार को छुट्टी होने की वजह से फिल्म की कमाई बढ़ सकती है लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में 9.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
दो दिन की कमाई:
फिल्म की रिलीज से पहले ट्रेड एनालिस्ट को उम्मीद थी कि फिल्म 'जीरो' पहले दिन 25 से 28 करोड़ रूपये कमा सकती है। लेकिन पहले ही दिन फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ 14 लाख रुपए पर सिमटकर रह गया। दूसरे दिन तो इसके कलेक्शन ने और भी बड़ा झटका दिया। दूसरे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई। दोनों दिन में फिल्म ने 38 करोड़ 36 लाख रूपये का कलेक्शन किया है।
मेरठ के बउआ सिंह की कहानी:
बता दें कि फिल्म 'जीरो' मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह की कहानी है, जो कि कद में बौना है। शाहरुख ने इस बौने बउआ सिंह का किरदार निभाया है। फिल्म में अनुष्का शर्मा एक साइंटिस्ट के रोल में हैं जो सेरेब्रल पॉल्सी नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं। वहीं कैटरीना कैफ एक फिल्म स्टार का रोल कर रही हैं।
Published on:
23 Dec 2018 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
