KKR को सपोर्ट करने फैमिली संग स्टेडियम पहुंचे शाहरुख खान, फैंस पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी टीम KKR का मैच देखने के लिए फैमिली संग कोलकाता पहुंचे हैं। उनके साथ सुहाना खान और अबराम खान भी नजर आए। लखनऊ के खिलाफ केकेआर का ये मैच देखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी स्टेडियम में मौजूद रहीं। अनन्या और सुहाना दोनों बचपन की दोस्त हैं। मैच में शाहरुख खान ने स्टेडियम में मौजूद फैंस पर खूब प्यार लुटाया। उन्होंने फैंस को फ्लाइंग किस दी।