
शाहरुख खान ने उठाई आवाज: अब छेड़छाड़ और बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठ चुकी है...,शाहरुख खान ने उठाई आवाज: अब छेड़छाड़ और बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठ चुकी है...,शाहरुख खान ने उठाई आवाज: अब छेड़छाड़ और बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठ चुकी है...
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) ने टॉम ब्रुक को दिए इंटरव्यू में मीटू मूवमेंट पर खुलकर बात की। उनका मानना है कि मीटू आंदोलन ( metoo campaign ) भले ही पश्चिमी देशों से शुरू हुआ हो लेकिन इसने भारत समेत पूरी दुनिया की महिलाओं को अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाने का अवसर दिया है।
अब बदलाव आएगा
शाहरुख कहते हैं कि इस आंदोलन ने कार्य स्थलों पर महिलाओं के साथ बुरे बर्ताव पर प्रकाश डाला है। यह पश्चिमी देशों से शुरू हुआ और इसने महिलाओं को उस बारे में बोलने का मौका दिया जो हो कुछ साल पहले उनके साथ हुआ। इसने उन्हें उनकी आपबीती सुनाने में काफी समर्थन दिया।
इस आंदोलन की महानता यह है कि भविष्य में हमें यह स्वीकार करना होगा कि अधिकाशं क्षेत्रों में लोग महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करते हैं, और ऐसा हर जगह होता है। इससे बदलाव आएगा। उन्होंने आगे कहा कि सिनेमा और मीडिया जगत की बात करें तो यह हमें थोड़ा और जागरुक बनाएगा। मुझे लगता है कि अहम बात यह है कि लोग जान गए हैं कि अगर कोई अनुचित तरीके से व्यवहार करता है तो अब उसे नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
Published on:
09 Dec 2019 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
