नई दिल्ली। जितने पॉपुलर बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानी कि शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) हैं। उतने ही मशहूर उनकी क्वीन गौरी खान ( Gauri Khan ) भी हैं। जी हां, बेशक गौरी कभी फिल्मों में नज़र नहीं आईं, लेकिन उनकी खूबसूरती और उनका स्टाइल हमेशा उन्हें सुर्खियों में बांधे रखता है। कुछ समय पहले ही गौरी खान ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। जिस पर लोगों ने उनकी कई दिलकश तस्वीरें शेयर कर उन्होंने बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं इस बीच उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की है। जिस पर अब काफी चर्चा हो रही है।