
Shanaya Kapoor
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर पॉपुलर स्टार किड हैं। उन्होंने अभी फिल्मों में कदम नहीं रखा है लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी बोल्ड तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी कुछ बोल्ड एंड ग्लैमरस तस्वीरें से रूबरू करवाएंगे।
21 साल की शनाया कपूर अपनी बोल्ड फोटो से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। इस तस्वीर में उनका बोल्ड लुक देखा जा सकता है। जिसमें वह डेनिम और व्हाइट क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं।
शनाया अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने ब्लैक बिकिनी में फोटोशूट करवाया है। तस्वीरों में वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
ये तस्वीरें शनाया कपूर के हालिया फोटोशूट की हैं। इस लुक में शनाया ने सभी को हैरान कर दिया। वह तस्वीरों में काफी बोल्ड एंड ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि ब्लैक ट्राउजर, व्हाइट क्रॉप टॉप और जैकेट के साथ नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर शनाया कपूर की तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। वह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अपनी बहन जान्हवी कपूर की तरह शनाया भी अपने बोल्ड फोटो से लोगों के होश उड़ाती रहती हैं।
शनाया कपूर की अनन्या पांडे और किंग खान की बेटी सुहाना खान बेस्ट फ्रेंड हैं। तीनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। सोशल मीडिया पर तीनों की साथ में फोटो वायरल होती रहती हैं।
शनाया कपूर इस तस्वीर में फनी पोज बनाती दिख रही हैं। एक में उन्होंने पाउट बनाया हुआ है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। वहीं, एक में वह येलो कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।
शनाया कपूर इन तस्वीरों में इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं।
शनाया कपूर एक जबरदस्त पोजर हैं। ये तस्वीर इस बात का सबूत है। वह कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज़ देती दिखाई दे रही हैं। उनके चेहरे पर काफी ग्लो नजर आ रहा है।
बता दें कि शनाया कपूर अब सिर्फ एक स्टार किड नहीं रहेंगी। जल्द ही वह अपनी पहचान बनाने वाली हैं। दरअसल, जल्द ही शनाया अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
Published on:
05 Jun 2021 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
