शंकर-जयकिशन का संगीत कुछ ऐसा था कि फिल्म भले ही फ्लॉप हो जाए लेकिन उनके संगीत का जादू जरूर चलता था। जिस भी गाने में उनकी जोड़ी जमती थी वो गाना सुपरहिट हो ही जाता था। 1949 में आई फिल्म बरसात का संगीत कुछ ऐसे ही यादगार बन गया था। इसके अलावा शंकर जयकिशन ने चोरी-चोरी (1957), अनाड़ी (1960), दिल अपना और प्रीत पराई (1961), जंगली, संगम, 'मेरा नाम जोकर' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया।