5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Birthday Special: पहलवान जैसी बॉडी बनी मुसीबत, विलेन बन इंडस्ट्री में कमाया नाम, जानें कौन है ये फेमस एक्टर

Birthday Special: फेमस एक्टर जिसने बॉलीवुड में विलेन बनकर शानदार काम किया है। ये अक्सर अपनी बॉडी को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं।

2 min read
Google source verification
शरत सक्सेना आज मना रहे अपना 54वां जन्मदिन

शरत सक्सेना आज मना रहे अपना 54वां जन्मदिन

Birthday Special: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने अपनी लाइफ में खूब मेहनत की और फिर वह बॉलीवुड के एक फेमस स्टार बने। फिल्मी दुनिया में उन्होंने छोटे-छोटे रोल निभाए और अपनी एक अलग पहचान बनाई। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी पर भी खूब काम किया है। इस एक्टर ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। हम बात कर रहे हैं। शरत सक्सेना की। शरत सक्सेना के बर्थडे पर जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें…

शरत सक्सेना आज मना रहे अपना 74वां जन्मदिन (Sharat Saxena Birthday)

शरत सक्सेना का जन्म 17 अगस्त 1950 को मध्य प्रदेश के सतना में हुआ था। शरत सक्सेना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘बेनाम’ से की थी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे। शरत ने अपने करियर में कई भाषाओं की हिंदी, तेलुगू, मलयालम समेत 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं, एक्टर को असली पहचान सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘बॉक्सर’ से मिली थी। शरत ने 'मिस्टर इंडिया' से लेकर 'बजरंगी भाईजान' तक तमाम फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाए हैं। शरत ने जब फिल्मों में आने का मन बनाया तब वह महज 25 साल के थे और सब छोड़कर वह मुंबई आ गए, लेकिन मुंबई में काम मिलना इतना आसान नहीं रहा। वहीं, वह काफी लंबे चौड़े थे। उनकी कद-काठी ही उनकी दुश्मन बन गई। उनकी हाइट वैट से उन्हें कभी हीरों का रोल नहीं मिला। हमेशा वह एक सपोर्टिंग एक्टर रहे। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों मे और कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें : Armaan Malik पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी पायल मलिक हुई हॉस्पिटल में भर्ती, हुई गंभीर बीमारी!

शरत ने कई फिल्मों में विलेन की भी भूमिका निभाई है। मिस्टर इंडिया में भी वह विलेन के रोल में नजर आए थे और जो शोहरत उन्हें सपोर्टिंग रोल से नहीं मिली। वह शरत को विलेन बनकर मिली। शरत ने हिंदी के अलावा तेलुगू, मलयालम और तमिल फिल्मों को मिलाकर 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग के कई फैंस है। उनका विलेन रोल दर्शकों को काफी पसंद आता है।