8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

लव सिन्हा ने शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- पापा सोनाक्षी-जहीर की शादी से…

Luv Sinha On Shatrughan sinha hospitalized: शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब होने की असली वजह लव सिन्हा ने बता दी है। जिसे सुनकर सोनाक्षी सिन्हा के फैंस काफी हैरान हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत पर बोले लव सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत पर बोले लव सिन्हा

Shatrughan sinha hospitalized: शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। पहले खबर थी कि एक्टर कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए एडमिट हुए है, पर ऐसा नहीं है। लव सिन्हा ने बताया है कि जबसे सोनाक्षी और जहीर की शादी हुई है। तब से ही शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत खराब हैं। सोनाक्षी सिन्हा के भाई ने खुद इस बात का खुलासा किया है। साथ ही लव सिन्हा ने सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर खुलकर बात भी की।

लव सिन्हा ने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी जहीर इकबाल पर बात की (Luv Sinha On Shatrughan sinha hospitalized)

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग 7 साल की रिश्ते को एक नाम दे दिया है। उन्होंने जहीर से परिवार के खिलाफ जाकर 23 जून को शादी कर ली है। जहां पहले शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी के खिलाफ थे बाद में वह बेटी के प्यार के आगे झुक गए और एक्टर ने जहीर इकबाल को अपने दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया। सोनाक्षी सिन्हा की शादी को 7 दिन भी नहीं बीते थे कि शत्रुघ्न सिन्हा की हालात खराब हो गई, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। अब उनके बेटे लव सिन्हा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया, "पापा की हालत शादी के समय से ही ठीक नहीं थी उन्हें पिछले कुछ दिनों से वायरल बुखार है जब उनकी हालात गंभीर होने लगी तो उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। ताकि डॉक्टर्स उनकी सही से जांच कर सकें और वह ठीक हो सकें।"

यह भी पढ़ें :24 घंटे बाद शत्रुघ्न सिन्हा का टूटा ‘सब्र का बाण’, सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले- मैंने उसका कन्यादान…

वहीं, जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को कोकिलाबेन हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया तो अफवाह फैली कि सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं फिर खबर आई कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। जिस वजह से एक्ट्रेस अपने पिता को देखने पति जहीर इकबाल के साथ पहुंची थी। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। अब लव सिन्हा ने अपने पिता की तबीयत के बारे में बताया कि वह ठीक हैं जिसे सुनकर सिन्हा परिवार के फैंस खुश हैं।