
Shehnaz Gill Bold PhotoShoot
नई दिल्ली। 'पंजाब की कैटरीना कैफ' यानी शहनाज गिल बिग बॉस 13 में आने के बाद से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद शहनाज के लुक में भी काफी बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने अपना वजन कम करने के साथ फैंस को कई ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अलग-अलग बोल्ड लुक्स में नज़र आईं और अपनी क्यूटनेस से फैंस को दीवाना बना लिया।
बिग बॉस 13 में शहनाज गिल ने जितनी लोकप्रियता बिग बॉस के घर पर रहकर पाई थी, उससे कही अधिक वो अब अपने बोल्ड अंदाज की तस्वीरों से सुर्खियां बटोर रही हैं।
अभी हाल में शहनाज गिल ने फिल्मफेयर के कवर पेज के लिए फोटोशूट कराया है। जिसमें उनका ग्लैमरस लुक काफी कहर ढा रहा है।
इससे पहले भी शहनाज गिल ने अपने ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वो काफी हॉट लुक में नजर आ रही थीं।
शहनाज गिल की हॉट फोटोज को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
Published on:
16 Jul 2021 04:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
