17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ का ‘कुर्ता पैजामा’ का फर्स्ट लुक आउट , इस दिन होगा रिलीज

रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से सुर्खियों में आईं शहनाज गिल और सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई गायक टोनी कक्कड़ (Shehnaz Gill and singer Tony Kakkar) नये गाने 'कुर्ता पजामा' (new song 'Kurta Pajama') में साथ नजर आएंगे।

2 min read
Google source verification
shehnaz gill tony kakkar

shehnaz gill tony kakkar

रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से सुर्खियों में आईं शहनाज गिल और सिंगर नेहा कक्कड़ के भाई गायक टोनी कक्कड़ (Shehnaz Gill and singer Tony Kakkar) नये गाने 'कुर्ता पजामा' (new song 'Kurta Pajama') में साथ नजर आएंगे। टोनी कक्कड़ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर अपने आगामी ट्रैक का विवरण शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया की वीडियो में शहनाज भी हिस्सा हैं। उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, 'कुर्ता पजामा, शहनाज गिल के साथ। 17 जुलाई को रिलीज होगी।' उन्होंने गाने का फस्र्ट लुक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें शहनाज काले रंग के ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि टोनी एक फंकी ड्रेसअप में नजर आ रहे हैं। राहुल शेट्टी (Rahul Shetty) ने 'कुर्ता पजामा' सांग का निर्देशन किया है।

आपको बता दें कि लोकप्रिय पंजाबी गायक जस्सी गिल 'बिग बॉस 13' की प्रतियोगी शहनाज गिल के साथ मिलकर एक नया गाना बनाने जा रहे हैं, जिसका टाइटल है 'कह गई सॉरी'। इस बारे में खुद बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से खुलासा किया है। सोशल मीडिया पर गाने के पोस्टर शेयर करते हुए शहनाज ने कहा, 'यहां नए आने वाले सांग का पोस्टर है. आशा करती हूं आपको यह पसंद आएगा।' इस सॉन्ग की बारे में बात करें तो 'कह गई सॉरी' के निर्देशक निरमन हैं।

बिग बॉस' के घर के अंदर जस्सी ने शहनाज को एक गायिका के रूप में सपोर्ट किया था। यहां तक कि उस वक्त उन्होंने शहनाज की प्रशंसा भी की जब उन्होंने अपनी फिल्म 'पंगा' के प्रचार के लिए 'बिग बॉस' के घर का दौरा किया था। बता दें कि इससे पहले शहनाज गिल दर्शन रावल के म्यूजिकल सिंगल 'भुला दूंगा' में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं। नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो अपने भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के सॉन्ग 'लूडो' (Ludo) पर डांस कर रही हैं। उनका यह डांस वीडियो इतना कमाल का है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग