25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमीष त्रिपाठी की ‘शिवा ट्रिलॉजी’ पर फिल्म बनाएँगे शेखर कपूर, कहा – सब करते हैं पसंद

अमीश त्रिपाठी की मशहूर किताब द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा पर शेखर कपूर एक इंटरनैशनल सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज का नाम शिवा होगा। इस किताब की कहानी बेहद खास है जो हर उम्र और वर्ग के लोगों को पसंद आई है।

2 min read
Google source verification
shekhar_kapoor.jpg

मशहूर लेखक अमीष त्रिपाठी (Amish Tripathi) की एक माइथोलॉजिकल नॉवेल ‘द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ (The Immortals of Meluha) है जो शिवा ट्रिलॉजी सीरीज की पहली पुस्तक है। अब इस पुस्तक को फिल्मी पर्दे पर जीवंत रूप में दुनिया के सामने पेश करने की तैयारी की जा रही है। इस पर बॉलीवुड के मशहूर फ़िल्मकार शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। अमीश त्रिपाठी की किताबें भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत पॉपुलर हैं। अब शेखर कपूर ने अमीश त्रिपाठी की किताबों पर वेब सीरीज बनाने का फैसला किया है। अमीश की शिवा ट्रायोलॉजी को शेखर वेब सीरीज के तौर पर पेश करेंगे।

क्योंकि अमीश त्रिपाठी की किताबों में महादेव, श्रीराम और सीता जैसे देवताओं के एक सुपरहीरो की तरह पेश किया गया है इसलिए वेब सीरीज में VFX के साथ इस कहानी को देखना वाकई दिलचस्प होगा। हालांकि अभी तक ये तय नहीं किया गया है कि इस सीरीज को किस प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अमीष त्रिपाठी की द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा 1900 ईसा पूर्व में मेलुहा नाम के राज्य को बताती है। इसमें तिब्बत के एक प्रवासी के बारे में बताया गया है, जिसका नाम शिवा होता है। मेलुहा के लोग उसे भगवान शिव (नीलकंठ) मानते हैं। अमीष ने तीन किताबें लिखी हैं, इनमें से क्रमश: पहली इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा, द सीक्रेट ऑफ द नागाज और द ओथ ऑफ वायुपुत्राज। तीनों किताबें क्रमश: 2010, 2011 और 2013 में प्रकाशित हुई थीं। इन किताबों को काफी पसंद भी किया गया था। इसमें भगवान राम के अवतरण से पहले के कई सदी पहले ही कहानी का चित्रण किया गया है।

यह भी पढ़ें- पिता के कैंसर से निधन के बाद मैं डर गया था, लंदन जाकर 6 महीने में अपना जुड़वा बच्चा खो दिया, किस तरह टूट गए थे फरदीन

गौरतलब है कि इससे पहले शेखर कपूर बैंडिंट क्वीन औऱ मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इसके अलावा ‘द फैमिली मैन’ के निर्देशक रहे सुपर्ण एस वर्मा भी इसके डायरेक्टर होंगे। फिल्म का प्रोडक्शन ग्लोबल एँटरटेनमेंट स्टूडियो ‘टरनेशनल आर्ट मशीन’ के द्वारा किया जाएगा। इस हॉलीवुड कंपनी का भारत में यह पहला प्रोजेक्ट है। अमेजन प्राइम वीडियो के पूर्व अध्यक्ष राय प्राइस इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

यह भी पढ़ें-इमरान हाशमी और सनी लियोनी का है एक बेटा? एक्टर ने खुद किया खुलासा