12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shilpa Shetty संग Richard Gere के किसिंग केस में आया नया मोड़, एक्ट्रेस ने खटकाया कोर्ट का दरवाजा

वैसे तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका नाम कई विवादों से जुड़ा। इनमें से कुछ विवाद ऐसे रहे जिन्होंने उनका आज तक पीठा नहीं छोड़ा। इमनें से एक है साल 2007 का हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे का किसिंग केस। अब इस केस में नया मोड़ आया है। एक्ट्रेस ने अपने खिलाफ दायर याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटकाया है।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jul 27, 2022

shilpa shetty and richard gere kiss case

shilpa shetty and richard gere kiss case

एक्ट्रेस ने याचिका में कहा है कि कि उनके खिलाफ एकमात्र आरोप ये है कि जब रिचर्ड गेरे (Richard Gere) ने उन्हें किस किया तो उन्होंने विरोध नहीं किया और इसलिए ये उन्हें साजिशकर्ता नहीं बनाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वकील प्रशांत पाटिल की तरफ से दिए गए जवाब में कहा गया है, 'प्रतिवादी (शिल्पा शेट्टी कुंद्रा) मूल शिकायतकर्ता के हाथों दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई और उत्पीड़न का शिकार हैं। प्रतिवादी एक फेमस एक्ट्रेस हैं और हमेशा पब्लिक और पर्सनल लाइफ में जिम्मेदारी से काम किया है।'

आपको बता दें कि एक्ट्रेस को एक इवेंट में अश्लीलता के 15 साल पुराने केस में मुम्बई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इसी साल जनवरी में बरी किया था। कोर्ट ने कहा, शिल्पा शेट्टी आरोपी नंबर एक यानी रिचर्ड गेरे की हरकत की विक्टिम थीं और ऐसा एक भी सबूत नहीं है कि शिल्पा इसमें अपनी तरफ से शामिल थीं। मजिस्ट्रेट ने कहा कि वीडियो में साफ दिखता है कि रिचर्ड गेरे के किस करने के बाद शिल्पा भी उस हरकत पर हक्की बक्की थीं और उन्होंने कहा था कि यह कुछ ज्यादा नहीं हो गया।

इसके बाद कोर्ट ने न सिर्फ उन्हें 'पीड़ित' कहा, बल्कि उन्हें क्लीन चिट भी दे दी। फैसले का एक हिस्सा पढ़ा, 'मैं संतुष्ट हूं कि वर्तमान आरोपी यानी शिल्पा शेट्टी के खिलाफ आरोप निराधार हैं।' हालांकि, बाद में अलवर पुलिस ने इस फैसले को चुनौती दे दी।

2007 में उनके खिलाफ राजस्थान के अलवर में क्रिमिनल केस दर्ज किया गया था। इस केस में हॉलीवुड स्टार रिजर्ड गेरे भी सह-आरोपी थे। रिचर्ड ने शिल्पा को भीड़ से भरे इवेंट में किस किया था। यह मामला काफी चर्चित रहा था। अलवर शहर में AIDS जागरूकता कार्यक्रम को प्रमोट करने के लिए शिल्पा शेट्टी वीआईपी गेस्ट थीं। इवेंट में रिचर्ड गेरे भी पहुंचे थे। रिचर्ड ने कार्यक्रम के बीच में शिल्पा को सबके सामने किस करना शुरू कर दिया था। उनकी इस हरकत की काफी आलोचना हुई थी। इस घटना के बाद शिल्पा और रिचर्ड गेरे के खिलाफ देश के कई शहरों में प्रोटेस्ट हुआ था। साथ ही पुतले भी फूंके गए थे।इसके बाद अलवर में ही उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था।