scriptKiss controversy: शिल्पा शेट्टी ही नहीं इन एक्ट्रेस के रीयल लाइफ किस से मचा था हंगामा | shilpa shetty gets relief in 2007 richard gere kissing case | Patrika News

Kiss controversy: शिल्पा शेट्टी ही नहीं इन एक्ट्रेस के रीयल लाइफ किस से मचा था हंगामा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 27, 2022 01:44:27 pm

Submitted by:

Manisha Verma

बाॅलिवुड में कई सारें इंटीमेंट और लिप लॉक सीन्स को दिखाया गया हैं। बाॅलीवुड में अब यह काफी सुर्खियों में हैं। लेकिन जब भी एक्ट्रेस के साथ ऑफ-स्क्रीन ऐसा कुछ होता है तो हंगामा हो जाता हैं। अब शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे की किस कंट्रोवर्सी को ही ले लिजिए। दोनो की किस कंट्रोवर्सी काफी सुर्खियों में रही थी। सार्वजनिक स्थल पर शिल्पा शेट्टी को चूमा था हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड गेरे ने यह बात कोर्ट तक गई थी। हालांकि 15 साल बाद कोर्ट ने इस मामले में शिल्पा को अपराध मुक्त कर दिया था। आज हम आपको इस स्टोरी में किस कंट्रोवर्सी के बारे में बताने जा रहे हैं।

shilpa.jpg

,,

शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे का किस विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। यह घटना साल 2007 में राजस्थान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हुई थी। आपको बता दे कि हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को बार-बार किस किया था। इस बात को लेकर बहुत बड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता का मामला दर्ज किया गया था। अब 15 साल बाद आखिरकार एक अदालत ने उनको राहत दे दी। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट केतकी चव्हाण ने पुलिस रिपोर्ट और दस्तावेजों को ध्यान में रखा और फैसला सुनाया कि शिल्पा के खिलाफ आरोप “निराधार” थे और इसलिए उन्हें अपराधों से मुक्त कर दिया गया। इस घटना में दोनो की काफी बदनामी भी हुई थी।
rakhi.jpg
राखी सावंत और मीका सिंह

राखी सावंत को साल 2006 में एक पार्टी के दौरान ज़बरन मीका सिंह ने किस किया था। उस दौरान यह ख़बर सुर्ख़ीयों में बनी हुई थी। मीका ने इस पार्टी में नशे में आ कर राखी सावंत को ज़बरन केस कर दिया था। इस घटना के बाद राखी सावंत ने मीका सिंह पर छेड़-छाड़ का मामला दर्ज करवाया था। लेकिन जब मीका सिंह ने अपना बयान दर्ज करवाया तो उस दौरान मिका सिंह ने ये कहा था कि वह बाक़ी के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर रहे थे बल्कि राखी को उनका केस लौटा रहे थे जिसने कथित तौर पर उसे पहले किस किया था।
bipasha.jpg
बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो

फ़ुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बिपाशा बसु की एक तस्वीर ने सबको हैरान कर दिया था। 2007 में यह तस्वीर सबके सामने आयी थी। इस तस्वीर में वह एक दूसरे को किस करते हुए दिख रहे थे। यह फ़ोटो सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनल तक दिखाया जा रहा था। उस वक़्त बिपाशा बसु जॉन अब्राहम के साथ रिश्ते में थी। इसके बाद यह तस्वीर देख उनके फ़ैन्स उनसे काफ़ी ज़्यादा नाराज़ थे।
deepika_.jpg
दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या

दीपिका पादुकोन और सिद्धार्थ माल्या की किस की फ़ोटो काफ़ी सुर्ख़ीयों में थी। आपको बता दें कि कोलकाता के क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन में दोनों ने एक दूसरे को किस किया था। भरे स्टेडियम में शाहरुख़ ख़ान की कोलकाता नाइट राइडर्स पर रॉयल चैलेंजर्स की जीत का जश्न मनाते हुए सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका पादुकोन को सबके सामने किस कर दिया था। जिसको देख एक बार दर्शक भी चौंक गए थे। इस ख़बर ने भी काफ़ी सुर्खियां बटोरी थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो